करनाल-हरियाणाखबरों की खबर

भगवान शिव के जयघोष से गूंजा सेक्टर-4

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क कर्णलन से सुमरिन योगी

करनाल। महाशिवरात्रि को लेकर शिव प्रभातफेरी की ओर से प्रभातफेरियां निकालने का दौर जारी है। इस क्रम में मंगलवार को निकाली गई प्रभातफेरी में श्रद्धालु भगवान शिव की सुंदर सजी पालकी में शामिल हुए। इससे पहले भगवान शिव की आराधना की गई। वहीं सदस्यों ने प्रभातफेरी में शामिल होकर शिव भजनों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगलवार को प्रभातफेरी सेक्टर-4 से आनंद स्वरूप मदान के निवास से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए सेक्टर-4 में हरिंद्र कुमार के निवास स्थान पर पहुंची। सेक्टर-4 भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि महाशिवरात्रि उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से बढ चढकर इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मधु पाठक, अजय चड्डा, किरण चड्डा, अनिल छाबड़ा, प्रमोद नागपाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button