उत्तराखंडखबरों की खबर
दुगड्डा में गुलदार ने किया महिला को घायल

उत्तराखंड पौड़ी दुगड्डा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
वही कल कोटद्वार में एक बाग में गुलदार मृतक पाया गया था वही आज दुगड्डा में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया
कोटद्वार। दुगड्डा के बांसी गांव में गुलदार ने एक महिला एक हमला कर दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार 52 वर्षीय पुष्पा देवी घास लेने के लिये जंगल जा रही थी। तभी अचानक घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार वहाँ से भाग गया। आननफानन में महिला को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल लाया गया जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


















