युवा वर्ग नशे के गर्त में ना जाए इसलिए अल्मोड़ा पुलिस नशा तस्करों को पहुंचा रही है सलाखों के पीछे

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
देश का भविष्य युवा वर्ग नशे के गर्त में ना जाए इसलिए अल्मोड़ा पुलिस नशा तस्करों को पहुंचा रही है सलाखों के पीछे
अल्मोड़ा पुलिस ने यह ठाना है नशा मुक्त उत्तराखंड बनाना है
एसओजी एएनटीएफ की चौकस नजरों की फेर में 12 घण्टों के भीतर फंसे 02 स्मैक तस्कर
लगभग साढ़े सात लाख की स्मैक बरामद
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को धरातल पर साकार करने के लिए
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पति है।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी सीओ थाना प्रभारियों एवं एसओजी एएनटीएफ टीम को नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
शराब, गांजा के बाद अब स्मैक तस्करों की बारी
नशे के सौदागरों की ताबड़तोड हो रही है गिरफ्तारी
दो अलग-अलग मामलों में 07 लाख, 46 हजार, सात सौ रुपये की 74.67 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर और अल्मोड़ा के 02 तस्कर गिरफ्तार
पहला मामला
05 लाख, 43 हजार, पाँच सौ रुपये की 54.35 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर का 01 तस्कर गिरफ्तार
रात्रि सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ आँपरेशन ओशीन जोशी के नेतृत्व मार्गदर्शन में जनपद एसओजी एएनटीएफ अल्मोड़ा की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेश कश्यप के कब्जे से 54.35 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में एफआईआर न0-01/2023 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश कश्यप, उम्र- 40 वर्ष पुत्र श्याम लाल कश्यप, निवासी सिंह कलोनी, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी
बरामदगी
54.35 ग्राम स्मैक
कीमत
5,43,500/-( पाँच लाख, तैतालीस हजार, पाँच सौ रुपये)
तस्कर का उद्देश्य
स्मैक तस्कर राजेश कश्यप का उद्देश्य बिलासपुर (रामपुर) से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा शहर के युवाओं में बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।
पुरस्कार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
दूसरा मामला
02 लाख, 03 तीन हजार, दो सौ रुपये की 20.32 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा का 01 तस्कर गिरफ्तार।
पुरस्कार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 05 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।


















