सर्दियों में सुलग रहे जंगल, वन संपदा को हो रहा भारी नुकसान

उत्तराखंड बागेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
आखिर अगर आग लगने का कारण पता चल जाए तो अगर किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई है तो उस पर सख्त कार्रवाई जब तक वनविभाग नहीं करेगा तब तक इस तरीके की घटनाएं होती रहेंगी और यहां पर वन विभाग को भी सक्रिय होना पड़ेगा
जिले में सर्दियों के सीजन में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।
जंगल में लगी आग
रात को छतीना के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। इससे पहले भी यहां जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई है। इस संबंध में रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने वालों ने जंगल में खाना बनाया होगा। इस दौरान आग लग गई। सर्दियों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। जिस पर विचार करना और ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।


















