उत्तराखंडखबरों की खबर

हादसे मे 12वीं क्लास के एक छात्र की मौत,परिवार में कोहराम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड रानीखेत आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

ठंड के मौसम में कई बार लोग हाथ सेकने के लिए अंगेठी जलाते हैं लेकिन अंगूठी जलाने की वजह से इससे उत्पन्न हुई गैस के कारण कई बार लोगों की जान जाने की खबर भी सामने आई है कि ऐसा ही मामला रानीखेत का सामने आ रहा है यहां के पंत कोटली गांव में अंगेठी की गैस से 12वीं क्लास के एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य बेसुध हैं जिनका रानीखेत अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
जानकारी के मुताबिक नए साल के मौके पर विकास 16 वर्ष पुत्र लीलाराम जो खिरखेत जीआईसी में 12वीं क्लास का छात्र था, अपने दो चचेरे भाइयों के साथ नए साल का जश्न मना रहा था, देर रात सोते समय उन्होंने अपने कमरे में कोयले की अंगेठी जला कर रख दी, जिसकी गैस से तीनो लोग बेसुध हो गए
सुबह कोई हलचल न होती देख परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई जबाब नही मिला तब दरवाजा तोड़ा गया और तीनों को बाहर निकाला गया और रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक विकास की मौत हो चुकी थी उसके दो चचेरे भाई बेसुध हालत में थे जिनका रानीखेत अस्पताल में इलाज चल रहा है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button