मां बाल सुन्दरी देवी मंदिर में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र, दुर्गा जागरण मंडली ने किया आयोजन,

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
दुर्गा जागरण मण्डली ने अप्रैल 2022 में यह संकल्प लिया था कि सन 2023 के प्रथम दिन माँ भगवती बाल सुन्दरी के भवन पर सवा किलो चाँदी का छत्र अर्पित किया जायेगा।
इसी संकल्प को पूरा करते हुए साल के पहले दिन की संध्या पर माँ भगवती बाल सुन्दरी के भवन पर चौकी का आयोजन किया गया। चौकी के उपरान्त सवा किलो चाँदी का छत्र माँ बाल सुन्दरी के शक्तिपीठ पर विधिविधान से सिंहासन के ऊपर सुशोभित किया गया।
इस अवसर पर मण्डली के महंत अनिल कपूर एवं अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा ने मंदिर के मुख्य पुजारी एवं प्रबंधक विकास कुमार अग्निहोत्री एवं मन्दिर के सभी सेवादारों को शॉल उठाकर सम्मानित किया गया। मण्डली के विशिष्ट सदस्य सोनू अदलक्खा,मनीश खरबंदा गौरव चुघ, राहुल कौशिक ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्त जनो को मंत्र मुग्ध कर दिया
इस अवसर पर आयोजित चौकी में लगभग 600 से 700 लोगों में शिरकत की। मौके पर सीओ वंदना वर्मा, आईटीआई थाना इंचार्ज भी मौजूद रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी विकास कुमार अग्निहोत्री ने भंडारे का आयोजन भी किया।


















