बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगी कङी कार्रवाई एसडीएम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर विकास सिंह
नूरपुर। विधानसभा क्षेत्र में पशुओं को छुट्टा छोड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है।गुरुवार को नूरपुर थाना परिसर में एसडीएम रीतू चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामला उठने पर एसडीएम रीतू चौधरी ने सख्त हिदायत दी कि अगर किसी का नुकसान होता है तो पशुपालकों पर कार्रवाई होग।नगर क्षेत सहित अन्य गांवों में छुट्टा पशु फसल नुकसान पहुंचा रहे हैं।आयोजित बैठक में प्रधानों के साथ साथ क्षेत्र के संभ्रांत ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में छुट्टा पशुओं को लेकर निगरानी समिति बनाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम रीतू चौधरी ने कहा कि राजस्व प्रशासन पुलिस प्रशासन व ब्लॉक प्रशासन द्वारा टीमे बनाई जाएगी जो गाँव मे जाकर घर घर निरीक्षण करेगी।पशुपालक अपने पशुओं को बांध कर रखें। उनके चारा पानी का प्रबंध करें।अगर ऐसा नही पाए गए तो ओर उनके घर पशु नही मिले तो उनसे पूछताछ कर उनके विरुद्ध कङी कार्रवाई की जाएगी।किसान मेहनत कर सब्जियों व फसलो की खेती कर रहा है। अगर उनकी फसलों को पशु बर्बाद करेंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसी भी कीमत पर पशुपालक पशुओं को खुला न छोडे़ं।बैठक मे सीओ सुनिता दहिया,थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा,व क्षेत्र के ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान मोजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button