बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क चांदपुर से विकास सिंह

चांदपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन ने तहसील प्रांगण में सभा हुई जिसमें किसानों की विभिन्न मांगो से संबंधित मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह के द्वारा एसडीएम चांदपुर को सौंपा बैठक की अध्यक्षता चौधरी होरी सिंह एवं संचालन जगत सिंह ने किया।
राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह ने कहा कि महंगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य कम से कम ₹450 हो, आवारा पशुओं की व्यवस्था की जाए, ट्रैक्टर को रजिस्ट्रेशन से दूर रखा जाए, एमएसपी लागू हो, निजी नलकूपों पर मीटर ने लगाए जाएं व बिल माफ किया जाए इन समस्याओं का राज्य सरकार द्वारा तुरंत निस्तारण किया जाए।
बैठक में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौतम सिंह, चौधरी अजय सिंह, घनश्याम सिंह,वीर सिंह, बृजमोहन, जगपाल सिंह, राहुल अहलावत, पवन कुमार गोयल
आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button