उत्तराखंडखबरों की खबर

गर्जिया गेट का संचालन गर्जिया गेट से करने की मांग को लेकर ग्रामीण 15 दिसम्बर को करेंगे ढिकाला का धनगढ़ी गेट बंद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड रामनगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

गर्जिया गेट का संचालन गर्जिया गेट से करने की मांग को लेकर ग्रामीण 15 दिसम्बर को करेंगे ढिकाला का धनगढ़ी गेट बंद

रामनगर:-15 दिसम्बर को ढिकुली गर्जिया सुंदरखाल मोहान क्षेत्र के लोग गर्जिया गेट का संचालन गर्जिया गेट से करने की मांग को लेकर करँगे ढिकाला का धनगढ़ी गेट बंद।

ग्राम ढिकुली गर्जिया सुंदरखाल मोहन क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण लोगो की एक बैठक ग्राम ढिकुली में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जगदीश छिमवाल के संचालन व सुंदरखाल के मनोनीत ग्राम प्रधान चन्दनराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में सभी क्षेत्रवासियों, पर्यटन कारोबारियों ने एक मत से गर्जिया पर्यटन जोन का प्रवेश द्वार गर्जिया से ही करने की मांग को लेकर 15 दिसम्बर को ढिकाला का धनगढ़ी गेट बंद करने का सामूहिक निर्णय लिया गया
ग्राम प्रधान ढिकुली पूनम व ढिकुली मोहान चुकुम क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य खष्टी देवी ने कहा की 14 नंवबर को पार्क प्रशासन ने एक माह का समय क्षेत्रवासियों को दिया था इस मामले को सुलझाने के लिए मग़र 1 माह पूर्ण होने को हे अभी तक क्षेत्रवासियों की मांग पार्क प्रशासन में पूरी नहीं की इसलिए मजबूरी में ढिकाला बंदी का निर्णय लिया गया है। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान इक़बाल हुसैन,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर चन्द्र,ई0 डी0 सी0 अध्यक्ष राजेंद्र छिमवाल,कॉर्बेट ग्रामीण पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष उमर मोहम्मद, सचिव मोहन सुयाल, तिरलोक पोखरियाल, गिरीश चन्द्र, शांति ध्यानी, जमीला, सोनी अहमद, सौरभ नैनवाल, नूर हुसैन, धीरेंद्र छिमवाल, अहमद हुसैन, देवेंद्र कुमार, नवीन जोशी, नन्दी देवी आदि सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button