करनाल-हरियाणाहरियाणा

हरियाणा सरकार कर रही डॉ आंबेडकर के सपनो को पूरा:- सुभाष चंद्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन ने डॉक्टर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर की पुष्पांजलि अर्पित।
करनाल । डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक और अन्य संगठनों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। करनाल विधान सभा के वार्ड 16 के बूथ नं 157 पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र और उनकी टीम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए रास्ते पर चल कर सर्व समाज के उत्थान की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। बाबा साहब को याद करते हुए सुभाष चन्द्र ने कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। आंबेडकर ने एक संस्था निर्माता के रूप में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान समय की संवैधानिक व्यवस्था ने उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान को चारों दिशाओं में गुंजायमान किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदम बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रहे हैं और राष्ट्र डा. आंबेडकर की दूरदृष्टि के करीब पहुंचता जा रहा है। सरकारी कार्यक्रम सकारात्मक बदलाव लाने और विशेष रूप से सभी, वंचित और दलित वर्ग के लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने की दिशा में कार्यरत हो रहे हैं। गरीब समर्थित कल्याण योजनाओं जैसे कि मुद्रा स्कीम, एकलव्य माडल आवासीय स्कूल निर्माण स्कीम, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि का क्रियान्वयन होने से लोगों के जीवन का स्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा पोस्ट मैटिक अंबेडकर छात्रवृत्ति स्कीम में चार करोड़ अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। मिशन के वाईस चेयरमैन ने कहा कि आंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर हम अपने सत्कार्यों से एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करने और अपने राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ओर अग्रसर हों, ताकि इसका प्रभाव पूरे विश्व में गुंजायमान हो तथा हमारे देश में भाईचारे की भावना बलवती हो। इस अवसर पर पवन प्रधान निसिंग , अजय , अरविंद चौहान, शमशेर कश्यप , बलविंदर,साहिल, कैलाश सिंह,निर्मल,कुलदीप,रविंद्र, अधिवक्ता सुषमा कश्यप आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button