करनाल-हरियाणाहरियाणा

11 दिसम्बर को करनाल में भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

11 दिसम्बर को करनाल में भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत:-उपायुक्त अनीश यादव।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन जुटा तैयारियों में, डीसी ने आयोजकों के साथ प्रबंधों की की समीक्षा।


एचआईआईडीसी के चीफ कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा ने उपायुक्त को कराया अवगत, कहा कि भगवान परशुराम महाकुंभ में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु।


करनाल। उपायुक्त अनीश यादव ने 11 दिसम्बर को सेक्टर 12 हुडा ग्राउंड में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुम्भ के सफल आयोजन को लेकर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजकों के साथ बैठक की और अब तक के किये गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा अन्य सांसद व विधायकगणों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी।
उपायुक्त ने बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी एवं एसडीएम करनाल अनुभव मेहता को निर्देश दिए कि वे समारोह स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवाएं। इसके अलावा पीने का पानी, सुलभ शौचालय का भी प्रबंध करवाया जाए ताकि भगवान परशुराम महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह स्थल पर स्टेज तथा श्रद्धालुओं के बैठने की अच्छी व्यवस्था करवाई जाए। पांडाल को सेक्टरों में बांटा जाए ताकि महिला एवं पुरूष अलग-अलग ब्लॉकों में बैठ सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से करवाया जाएगा, इसके लिए कलाकारों की अलग से स्टेज बनवाई जाए। उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिये जाएगे। किसी को भी परेशानी नहीं होगी।
बैठक में एचआईआईडीसी के चीफ कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा ने उपायुक्त को अवगत कराया कि भगवान परशुराम महाकुंभ में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुड़ेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश सुनेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज की विभिन्न संस्थाओं व समाज के अन्य लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है, लोगों में काफी उत्साहित है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्त हरियाणा से बड़ी संख्या में करनाल के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भागीदारी होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button