उत्तराखंडखबरों की खबर

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करें सरकार-पीताम्बर पाण्डेय

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने आज प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि देवभूमि को कलंकित करने वाले अंकिता हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी के नामों का खुलासा करने और उक्त मामलें की सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है।लेकिन भाजपा सरकार इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने और सबूत मिटाने के काम में लगी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता भाजपा सरकार को इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी।उन्होंने आगे कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पाण्डे ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड ने उत्तराखण्ड सहित पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।इस मामले में जो वीवीआईपी थे अभी तक उनके नाम तो सामने नहीं आये हैं।जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में लिप्त वीवीआईपी को बचाना चाह रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट मांग की है कि अंकिता हत्याकांड की अविलम्ब सीबीआई जांच कराई जाए एवं उक्त मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को दण्डित किया जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button