उत्तराखंडखबरों की खबर
इंटरसेप्टर प्रभारी ने फूड डिलीवरी बॉयज की लगाई क्लास

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
सख्त हिदायत रैश ड्राइविंग न करें, वाहन चलाएं निर्धारित गति सीमा के साथ
इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा नगर के समस्त फूड डिलीवरी बॉयज पिज्जा बाइट, पिज्जा स्लाइस,डोमिनोज पिज्जा, जोमेटो के स्थानीय मैनेजर एवम कर्मचारीगणों की मीटिंग ली गई। सभी को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए, नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। डिलीवरी बॉयज को डिलीवरी देते समय गति सीमा में नियंत्रण रखने, रैश ड्राइविंग , जिक जैक ड्राइविंग न करने की सख्त हिदायत दी गई अगर ऐसे करते हुए कोई भी डिलीवरी बॉयज पाया जाता है तो तुरंत होगी सख्त कार्रवाई ध्यान रखें अपनी सुरक्षा का भी तथा दूसरों की सुरक्षा का भी अवश्य ध्यान रखे।


















