बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़

नवयुवको को नशे से दूर करने में पुलिस अधीक्षक की पहल “नया सवेरा” कारगर साबित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से गौरव वर्मा

जनपद बिजनौर में पूर्व में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ओर डॉक्टर धर्मवीर सिंह के तबादले के बाद जनपद बिजनौर की कमान तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के हाथ मे आयी हैं, तब से आज तक जनपद में अनेक परिवर्तन देखने के लिए मिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के कुशल नेतृत्व में बेहतरीन पुलिसिंग के साथ साथ जनता की सुनवाई भी प्रतिदिन हो रही हैं। जनपद बिजनौर अपराध की दृष्टि से बहुत ज्यादा संवेदनशील तो नही हैं लेकिन व्यापक क्षेत्र फल के चलते हर लिहाज से चुनौती पूर्ण भी है, ओर इस चुनौती पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह खरा उतर रहे हैं। उन्होंने अपराध उन्मूलन के साथ साथ पुलिस को एक नई गति और दिशा देने का कार्य भी किया है इसके साथ पीड़ितों की सुनवाई ओर इंसाफ के मामले में भी आदरणीय रहे हैं।
वर्तमान पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह का पहले दिन से प्रयास रहा हैं कि जनपद में थाना स्तर पर फरियादियों की बात सुन कर समस्याओं का त्वरित सन्तुष्टि पूर्वक निस्तारण करें जिससे फ़रियादियों को इधर उधर भटकना ना पड़े। अपने इस मकसद में पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह सफल हो रहें हैं।
वहीं दूसरी और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जनपद के नवयुवाओं के भविष्य को नशे से बचाने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और एक विशेष कार्यक्रम नया सवेरा अभियान शुरु किया हुआ है। जिसके अंतर्गत जनपद बिजनौर में नशा कारोबारियों व नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की गई हैं। जिससे नवयुवाओं को नशा मुक्ति कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिजनौर पुलिस अपनी मुस्तेदी ओर लग्न के साथ अपने कर्तव्यों ओर फ़र्ज़ को अंजाम दे रही हैं।
बिजनौर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह अपनी विशेष कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक बिजनौर दिनेश सिंह बधाई के पात्र हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने एक मजबूत कदम उठाया है जो कि काबिलेतारीफ हैं। जनपद में अब तक अनेक नव युवक नशे के गिरफ्त में आ रहे थे उनको नशे से दूर कर उनको सही राह दिखाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button