बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

वैश्य अग्रवाल लोहिया सभा के अध्यक्ष विशाल गुप्ता का पत्रकारों ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना । वैश्य अग्रवाल लोहिया सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल गुप्ता उर्फ मोनू का प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन पंजी कार्यालय पर पगड़ी बांधकर व फूल मालाओं से लादकर सम्मानित किया विशाल गुप्ता उर्फ मोनू सम्राट रेस्टोरेंट वालों का वैश्य समाज लोहिया सभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुवार की दोपहर को यहां अंबेडकर मार्ग स्थित प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन पंजीकृत नगीना के प्रधान कार्यालय पर पंजी. के अध्यक्ष डॉ रतेंद्र बिश्नोई, संस्थापक प्रबंधक मनोज बाल्मीकि, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, संरक्षक मुकेश त्यागी, अनुज शर्मा उपाध्यक्ष नंदकिशोर, सचिव विकास अग्रवाल, डॉ संदीप शर्मा, अंकुर कुमार, होमेश कश्यप, अक्षय चौहान, अनिल कुमार वाल्मीकि आदि ने पगड़ी बंधवाकर एवं फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विशाल गुप्ता उर्फ मोनू ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज में नए- नए परिवर्तन लाएंगे ताकि समाज का नाम सुधार और उद्धार के लिए सुर्ख़यों में रहे। उन्होंने समाज के बुजुर्गों और नौजवानों से समाज के नव निर्माण के लिए आगे आने और अपना पूर्ण सहयोग समाज के उत्थान के लिए बनाये रखने की अपील की।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button