बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

समस्त विद्युत कर्मचारियों व अधिकारी मांगों को लेकर विद्युत वितरण मंडल बिजनौर के प्रांगण में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ, (उत्तर प्रदेश) के आह्वान पर शाखा जनपद बिजनौर के बैनर तले, बिजनौर जिले के समस्त विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विद्युत वितरण मंडल बिजनौर के प्रांगण में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता श्री पंकज शर्मा अधिशाषी अभियंता एवं संयोजक, विद्युत संघर्ष समिति शाखा बिजनौर के द्वारा की गई । विद्युत संघर्ष समिति द्वारा अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेच्छाचारिता, विभाग के सेवा नियमों व श्रम अधिनियमों एंव मानवाधिकारों के कानूनों के इतर कार्मिकों से अव्यावहारिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उत्पीड़नात्मक रूप से लिए गए कार्य, पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू किए जाने संबंधी, संविदाकर्मियों को नियमित किए जाने संबंधी मुद्दों पर अपनी मांग रखी गई। सभा में अधीक्षण अभियंता बिजनौर निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता धामपुर राजेंद्र प्रसाद अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा, आर पी सिंह , अरुण कुमार, उपखंड अधिकारी दयाशंकर यादव, तुषार राय ,संजय सिंह यादव, विकास कुमार , विवेक विश्वकर्मा , मलखान सिंह, विक्रम सिंह, रामकेश, विश्राम सिंह यादव, तरंग शर्मा, सचिन रस्तोगी, अवर अभियंता रंजीत मौर्या, दिग्विजय, कुलदीप कुमार, निर्मल कुमार, ध्रुव कुमार, बसंत कुमार, दीपक कुमार, मुनेश कुमार, टी जी 2 मयंक सक्सेना, नरोत्तम सिंह, विकास, वंशराज, हरेंद्र, लोकेंद्र कुमार, भीम सिंह , जितेंद्र सिंह, टीकम सिंह, संविदाकर्मी जगदीश, शरद कुमार , नवनीत कुमार, गजराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे। विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों ने बताया कि अगर मांगे नहीं मानी गई तब कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। देर शाम को विद्युत कर्मचारियों, अधिकारियों ने आवास विकास कॉलोनी से कलक्ट्रेट, डाकघर, सिविल लाइन होते हुए शास्त्री चौक तक मशाल जुलूस निकाला।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button