उत्तराखंडखबरों की खबर

सड़क का मुद्दा लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने की मुलाकात खंड सहायक अभियंता से

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

स्वीकृत मार्गों का कार्य यथाशीघ्र शुरू करने को लेकर कैलाश गुरुरानी और वार्ड सभासद मोनू सहित भाजपा शिष्टमंडल ने प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता दीप पांडे से की मुलाकात

अल्मोड़ा। गैस गोदाम रोड ओर रानीधारा रोड के संबंध आज नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी ,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू ) के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता दीप पांडे से मिला जिसमें गैस गोदाम रोड का शीघ्र अति शीघ्र कार्य शुरू कराए जाने की बात कही गई और बताया गया कि कार्य शुरू कराने से पहले वहां पर जो मिट्टी पड़ी हुई है उसको हटाने का कार्य किया जाए जिससे रोड मैं काफी चौड़ाई हो जाएगी । इसके साथ ही सहायक अभियंता से जब पूछा गया कि 1 माह पूर्व रानीधारा रोड का टेंडर हो जाने के बाद भी आज तक रानी धारा रोड में कार्य शुरू क्यों नहीं हो पाया, जिस पर सहायक अभियंता दीप पांडे ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित दरों से ऊपर दोनों में निविदा डाली गई है जिसकी नेगोशिएशन के लिए ठेकेदार से वार्ता हो रही है इसी कारण काम की शुरुआत नहीं हो पा रही है उन्होंने बताया कि ठेकेदार को वार्ता के लिए बुला लिया गया है और शीघ्र अति शीघ्र कार्यों से शुरू करवा दिया जाएगा ।
नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा नगर के गैस गोदाम रोड और रानीधारा रोड के साथ ही अन्य जो कार्य हैं वह सब अति शीघ्र शुरू होने जा रहे हैं कुछ लोग बेवजह अपनी राजनीति चमकाने के लिए बयानबाजी और श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से भी वार्ता गई हैं। कि कुछ लोगों द्वारा उस रोड में मिट्टी के कट्टे भी रखे गए हैं जिससे कि वहां पर को अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिनको पालिका द्वारा शीघ्र अति शीघ्र हटाने की कार्यवाही करने की जा रही हैं।
आज उनसे वार्ता की वार्ता करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश पुरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा सिंह,एन. टी.डी.वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा,सुनील जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button