विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ विभाग व एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नगर में निकली जागरूकता रैली

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ विभाग व एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इस भयावह बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष कुमार आर्य ने कहा कि प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाने वाले विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को इस भयावह बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि एड्स को एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंसी के नाम से जाना जाता है। यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एक ही सिरींज का प्रयोग बार-बार करने आदि के कारण फैलता है। इसका वायरस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। जिसके चलते व्यक्ति एक के बाद एक बीमारियों से ग्रसित होता जाता है। वर्तमान में इसका कोई निश्चित उपचार नहीं है। फिर भी यदि शुरुआती स्टेज में इसका पता लगने पर व्यक्ति इसका इलाज करवाता है तो अन्य सपोर्टिंग दवाओं के सहारे वह लंबा जीवन जी सकता है। वहीं अंतिम स्टेज पर पहुंचने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि एड्स को लेकर कुछ भ्रातिंया भी हैं जैसे यह एक दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने से फैलता है आदि आदि ये सब गलत हैं। उन्होंने अच्छी दवाईयाँ लेने के बावजूद भी रिकवरी न मिलने वाले मरीजों से एड्स की जाँच कराने की अपील की। साथ ही लोगों को असुरक्षित यौन संबंध बनवाने, डिस्पोजल सिरींज का प्रयोग करने आदि की अपील की। रैली में डॉ.बीके स्नेही, बीपीएम अमित श्रीवास्तव, बीसीपीएम राजेश कुमार, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के ट्युटर संध्या सिंह, लौकेश कुमार, अभय, रिशुपाल आदि सहित बडी संख्या में ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित रहे। रैली ट्रेनिंग सेंटर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ट्रेनिंग सेंटर पर ही आकर सम्पन्न हुई।


















