नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

ट्रक के नीचे आने बाइक पर सवार महिला की मौके पर मौत, पति व बच्चे आंशिक रूप से घायल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। बाइक द्वारा पत्नी व बच्चों को ससुराल से लेकर घर वापस आ रहे है युवक की बाइक में आवरलोड गन्ने के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। गन्ने के ट्रक के नीचे आने बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पति व बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा विधिक कार्यवाही शुरु कर दी है। 

गुरूवार को थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर गंगवाली निवासी नवाजिश पुत्र हकीमुद्दीन अपनी पत्नी गुलनाज (28 वर्ष) व दो बच्चियों को लेकर अपनी ससुराल नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव कादीपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह नहटौर धामपुर मार्ग पर चेयरपर्सन फिरोजा खातून के घर के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे गन्ने से भरे ऑरवलोड ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला ट्रक के नीचे आ गई जबकि दोनों बच्चियां छिटक कर सडक पर गिर गई। ट्रक के नीचे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button