काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड
कटोराताल चौकी प्रभारी बुधानी को एसएसपी ने “पुलिस मैन आफ द मंथ” किया सम्मानित

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
व्यक्ति मेहनत करें और उसका फल ना मिले ऐसा हो ही नहीं सकता पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी को बखूबी ढंग से अंजाम देने वाले नवीन बुधानी को मिला सम्मान
काशीपुर । कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी की ओर से अक्टूबर माह का “पुलिस मैन आफ द मंथ “से सम्मानित किया गया है। बता दें कि अक्टूबर 2022 में कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने कई आपराधिक वारदातों का खुलासा किया। जिनमें एटीएम फ्राड गिरोह, मोबाइल झपट्टामारों की गिरफ्तारी, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चोरों को गिरफ्तार किया। साथ ही नकबजनी के कई अन्य मामलों के अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की है।


















