बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश
एसपी ने थाने का निरीक्षण कर एसओ को स्वयं फीडबैक लेने के दिए निर्देश

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर से विकास सिंह
नूरपुर। बुधवार को एसपी दिनेश सिंह ने थाना नूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।चुनाव निर्वाचन से संबंधित विभिन्न रजिस्टर का अवलोकन करके समस्त सूचनाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए।मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव और नियमानुसार माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


















