एसपी पूर्वी ने किया नगर भर में पैदल गश्त

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्योहारा से सरफ़राज़ अहमद
स्योहारा – पुलिस कप्तान डॉ. दिनेश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने अपने सहायक पुलिस बल के साथ नगर में कि पैदल गश्त। एसपी पूर्वी धर्म सिंह ने बताया आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर में लगातार पैदल गश्त की जा रही है, पैदल गश्त का उद्देश्य नगर व क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा गुंडा प्रवृत्ति के लोगों में भय व्याप्त करना और शांति नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखना है। पैदल गश्त नगर के मुख्य चौराहों, स्टेशन मार्ग, घास मंडी, शिव मूर्ती, जुमेरात का बाजार, फव्वारा चौक आदि नगर भर में किया गया। ताकि आमजन में सुरक्षा का अहसास बना रहे। पैदल गश्त के बाद यातायात महा के अंतर्गत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जिसमें संदिग्ध लोगों की तलाशी एवं वाहन चेकिंग भी की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कई वाहनों के चालान काटे गए एवं कई वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। चेतावनी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा दुपहिया वाहन वाले हेलमेट जरूर लगाएं व चार पहिया वाहन चलाने वाले चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नियमों को अनदेखा करने पर वाहन चालकों को भारी रकम का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बाबू राम गौतम, वरिष्ठ उप-निरीक्षक मान चन्द, उप-निरीक्षक गंगाराम गंगवार, उप-निरीक्षक रोबिन सिंह, उप-निरीक्षक प्रशांत सिंह आदि अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






