नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

महर को लेकर हुए विवाद के बाद एक बारात बिना दुल्हन के लौट गई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर नजीबाबाद आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

नजीबाबाद। महर को लेकर हुए विवाद के बाद एक बारात बिना दुल्हन के लौट गई। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम जीवन सराय में कस्बा साहनपुर से एक बारात आई थी, निकाह के समय महर को लेकर आपस में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगो मे विवाद हो गया। बताया जाता है कि दूल्हा पक्ष के लोगो ने दुल्हन पक्ष के लोगो के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हो गई और तू तो मैं कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। झगड़े की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही घर वापसी करनी पड़ी। दुल्हन के घर में बरात वापसी को लेकर गम का माहौल बना हुआ है, बता दे कि कुछ समय पहले भी दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगो में आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला करा दिया था। लेकिन ऐसा किसी को नही पता था कि बारात बिना दुल्हन के वापस हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में चर्चाओ का दौर जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button