कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह द्वारा कन्नौज महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज नेटवर्क कन्नौज से दीपसिंह

कन्नौज । पुलिस अधीक्षक कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह द्वारा 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले कन्नौज महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान मेले में कन्नौज पुलिस की तरफ से लगाई गई पुलिस प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया गया। जिसके माध्यम से मेले में आने वाले आगंतुकों को वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, ट्रैफिक गैजेट्स, स्नीफर डॉग हैंडलर, इत्यादि का विस्तृत परिचय कराया जाएगा तथा उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।महिलाओं की सुरक्षा से सम्बधित शासन की विभिन्न योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा। महोत्सव में आने वाले बच्चों के लिए स्नीफर डॉग तथा पी0आर0वी0 (PRV) की गाड़ियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेंगी तथा साइबर क्राइम से बचाव के तरीके साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से अवगत कराया जाएगा । महिलाओं व बच्चियों को नारी सुरक्षा दस्ता की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया जाएगा । इसके अलावा श्रीमान पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के साथ वार्ता कर उनके साथ मेले का आनंद लिया गया तथा आमजन से वार्ता करके सुरक्षा के बारे में फीडबैक भी लिया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button