उत्तराखंडखबरों की खबर

डीडीहाट ग्रामीण बैक शाखा प्रबंधक व कैशियर का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड पिथौरागढ़ डीडीहाट आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

हचिला के पास वाहन हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, सड़क से लगभग ढाई सौ मीटर नीचे गिरे था वाहन। पिथौरागढ़ जनपद के कनालीछीना व डीडीहाट पुलिस के सर्च अभियान के दौरान हचीला के पास सड़क से नीचे ढाई सौ मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से ग्रामीण बैंक शाखा डीडीहाट के दो कर्मचारियों की मौके से शव बरामद किए है। उक्त कर्मचारियों की गाड़ी बीती रात पिथौरागढ़ से डीडीहाट की ओर जा रहे थी देर रात अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी हचिला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दोनों ही कर्मचारी की मौत हो गई है। आपको बता दें कि बीते देर रात दोनों कर्मचारी अपनी कार से पिथौरागढ़ से डीडीहाट को रवाना हुई जिसमें शाखा के प्रबंधक रविकांत मेहता और कैसियर त्रिवेणी महादेव के लापता होने पर आज बैंक कर्मचारियों के द्वारा संपर्क किया गया तो दोनों का ही नंबर स्विच ऑफ आ रहा था जिसके बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया जिसके चलते बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी वहीं पुलिस ने कनालीछीना से डीडीहाट तक दोनों की खोजबीन में जुटे रहे ताजा जानकारी के अनुसार हचिला के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते दोनों का शव को रेस्क्यू कर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button