उत्तराखंडखबरों की खबरन्यूज़

गजबः ससुरालियों ने सस्ता लहंगा दिया तो चढ़ा दुल्हन का पारा गुस्से में आकर तोड़ दी शादी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हल्द्वानी । उत्तराखण्ड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। खबर चौंकाने वाली है और खूब चर्चाओं में हैं। खबरों की मानें तो यहां एक दुल्हन ने इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया क्योंकि लड़के वालों ने उसके लिए सस्ता लहंगा लिया। मामला हल्द्वानी के राजपुरा इलाके का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि राजपुरा इलाके की एक लड़की की सगाई हो चुकी थी। हालांकि जब उसे पता चला कि उसके लिए दूल्हे की तरफ से जो लहंगा खरीदा गया उसकी कीमत सिर्फ 10 हजार रुपये है, तो उसने गुस्से में लहंगे को फेंक दिया! दूल्हे ने कहा कि उन्होंने वह लहंगा खासतौर पर लखनऊ से मंगवाया था। यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, थाने में घंटों की तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसका मतलब था ‘सब खत्म हो गया’ और शादी टूट गई। हल्द्वानी पुलिस ने बहुत कोशिश की। पर वे दोनों पक्षों की सुलाह कराने में सफल नहीं हुए। जी हां, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बहस के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि उनका अलग-अलग रास्ते जाना ही बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की शादी रानीखेत के एक लड़के से तय की गई थी, जो मेडिकल पेशे से जुड़ा हुआ था। दोनों ने जून महीने में सगाई की थी और 5 नवंबर को शादी होनी थी, जिसके लिए वेडिंग कार्ड छपवाकर बांटे जा चुके थे। इतना ही नहीं, शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। हालांकि, जब दुल्हन ने लड़के वालों की तरफ से खरीदा गया लहंगा देखा तो वह आग बबूला हो गई और शादी से इनकार कर दिया। कथित तौर पर दूल्हे के पिता ने लड़की को उसकी पसंद का लहंगा खरीदने के लिए अपना एटीएम कार्ड भी दिया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button