उत्तराखंडखबरों की खबर

राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला 2022 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क उत्तराखंड कर्णप्रयाग से राजेश सिंघल

कर्णप्रयाग। सुप्रसिद्ध राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस बल को ब्रीफिंग के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 13 नवम्बत गौचर में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी द्वारा दिनांक: 14/11/2022 से 20/11/2022 तक आयोजित होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला 2022 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु मेले में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गयी। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मेला ड्यूटी में सुरक्षा शान्ति व्यवस्था हेतु नियुक्त समस्त पुलिस बल को पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में अराजक तत्वों व हुड़दंग करने वाले लोगों व मेले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए इस प्रकार के अराजक तत्वों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किये जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण मेले की सुरक्षा यातायात व्यवस्था हेतु 08 उपनिरीक्षक, 09 मुख्य आरक्षी, 54 आरक्षी व 11 म0आरक्षी व पीएसी व होमगार्ड पीआरडी के जवान नियुक्त किये गये हैं।
इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग, यातायात निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button