Uncategorized

गोंडा के वजीरगंज में कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों के राशन वितरण में की जा रही है जोरदार धांधली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क गोंडा वजीरगंज संवाददाता प्रभाकर वर्मा

गोंडा जिले के वजीरगंज कस्बे में दो कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों के राशन वितरण में की जा रही है धांधली बताते चलें वजीरगंज के दो कोटेदार शशि बाला व पूनम दुबे इनके इनके पास वजीरगंज के नागरिकों का राशन वितरण करने का कोटा प्राप्त है परंतु इनके द्वारा कार्ड धारकों के राशन वितरण में हीला हवाली व धांधली की जा रही है कार्ड धारकों से दो तीन बार अंगूठा लगाने के बाद भी कार्ड धारकों को एक बार भी राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और यह एक आदत सी बनती चली जा रही है बताते चलें की शशि बाला व पूनम दुबे के कर्मचारी कार्ड धारकों के घर घर जाकर अंगूठा लगवा लेते हैं और उसके बाद में कोटा पर उन्हें बुलाया जाता है जब वह लोग राशन लेने के लिए कोटा पर जाते हैं तो उनको खाली हाथ वापस आना पड़ता है कार्ड धारकों को यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि आज अभी आप को राशन नहीं मिल पाएगा बाद में आइएगा जिससे कार्ड धारको में आक्रोश का माहौल बन गया है और सभी कार्ड धारक अब एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर दिखलाई दे रहे हैं दोनों कोटेदार शशि बाला व पूनम दुबे के खिलाफ कार्ड धारको ने कई बार इसकी शिकायत वजीरगंज के ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल से किया परंतु जब सुशील जायसवाल वजीरगंज प्रधान इन कोटेदारों से संपर्क साधना चाहते हैं तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है जिससे नाराज होकर वजीरगंज ग्राम प्रधान ने माननीय उप जिलाधिकारी तरबगंज से इन कोटेदारों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने अपील की है अब देखना यह होगा की उप जिला अधिकारी तरबगंज इन दोनों कोटेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हैं या फिर इसी प्रकार से दोनों कोटेदार अपनी मनमानी चलाते रहेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button