राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिंघराण में छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा दी गई यातायात नियमों की जानकारी

जब यातायात नियमों की होगी जानकारी तो आम जनमानस भी करें यातायात नियमों का पालन अगर करेगा यातायात नियमों का पालन तो नहीं होगा दुर्घटना का शिकार जागरूक बने तथा दूसरों को जागरूक करें
चमोली। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरुक करने हेतु विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा ही हैं।
इसी क्रम में आज यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल एवं मुख्य आरक्षी आशुतोष एवं आरक्षी राहुल जोशी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिंघराण में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को गुड सैमेटेरियन लॉ, सोलेसियम स्कीम, माइल स्टोन, यातायात नियमों, सड़कों के प्रकार, सड़क चिन्हों, यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया,साथ ही यातायात जागरूकता संबंधी पेम्पलेट वितरित किये गए।

जनपद चमोली आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
















