विशेष शिक्षकों द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग

नूरपुर विकासखंड जनपद बिजनौर के विभिन्न प्रकार की अस्थि रोग मानसिक रोग मूक बधिर डाउन सिंड्रोम सेरेब्रल पाल्सी तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों के कारण दिव्यांगता से ग्रस्त 18 वर्ष आयु आयु वर्ष तक के बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण नूरपुर नगर क्षेत्र थाने के सामने स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया कुल 163 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें जनपद बिजनौर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी कुल 105 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु संस्तुति की गई कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डॉ यादवेंद्र हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पी के सिंह नेत्र रोग सर्जन द्वारा दिव्यांग बच्चों का शारीरिक परीक्षण किया गया उनकी विकलांगता प्रतिशत निर्धारित कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए कुछ प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों को जिनमें नाक कान गला रोग विशेषज्ञ जनपद में कार्यरत ना होने के कारण ऑडियोमेट्री कराने हेतु लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया कार्यक्रम में उपस्थित समग्र शिक्षा इकाई बिजनौर में कार्यरत विशेष शिक्षकों द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग की गई शासन द्वारा दिव्यांग हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में स्पेशल एजुकेटर के द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बताया गया इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री बी के आनंद के आदेशानुसार श्री जयकरण यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक आईईडी श्री लियाकत अली के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद बिजनौर के विशेष शिक्षक जानू श्री मुजफ्फर अली ओमवीर सिंह प्रदीप कुमार हितेंद्र सिंह विजय पाल रणजीत बल करण तेजपाल वरुण एवं अयूब अली का विशेष योगदान रहा उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरपुर के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक नूरपुर श्री अमरीश जी द्वारा समस्त प्रतिभागी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया
रिपोटर विकास सिंह


















