ग्रामीण महिलाओं को प्रदर्शन के अवसर मिले : सीजेएम जसबीर कौर

सुमरिन योगी
करनाल ,हरियाणा
ग्रामीण महिलाओं को प्रदर्शन के अवसर मिले : सीजेएम जसबीर कौर
करनाल 6 अगस्त, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल सुश्री जसबीर ने नीलोखेड़ी स्थित तपन पुनर्वास संस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई महिलाओं द्वारा लगाई गई हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तपन पुनर्वास संस्थान नीलोखेड़ी के बच्चों द्वारा बनाई गई हथकरघा वस्त्रों एवम सजावट की वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल लगे। करनाल नारी निकेतन, हटके बुटीक मॉडल टाउन करनाल व नीलोखेड़ी से 5 महिलाओं ने स्टॉल लगाकर वस्त्रों का प्रदर्शन किया। प्लास्टिक हटाओ अभियान में अपना योगदान देते हुए तपन द्वारा बच्चों को कपड़े से बने बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर नीलोखेड़ी स्थित मारुति नंदन स्कूल के बच्चों के अध्यापकों ने भी शामिल होकर दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नरेंद्र सुखन, राज सुखन परिवार सहित उपस्थित रहे । एडवोकेट सूरज कंवर ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किए। तपन संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुजाता ने सभी स्टाफ एंव बच्चों की ओर से आए हुए मेहमानों का स्वागत व धन्यवाद किया ।


















