उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

वसीम कुरेशी ने नगरपालिका चेयरमैन पद के दावेदारों की उड़ाई नींद!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वसीम कुरेशी ने नगरपालिका चेयरमैन पद के दावेदारों की उड़ाई नींद!

नजीबाबाद – नजीबाबाद निवासी फिल्म डायरेक्टर व प्रोड्यूसर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर नजीबाबाद की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है । कयास लगाए जा रहे है, कि नजीबाबाद से निकाय चुनाओं में वसीम कुरैशी चेयरमैन पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। वसीम कुरैशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए वर्तमान राजनीति पर बात चीत की है। उनकी इस मुलाकात ने नजीबाबाद की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस मुलाकात से यह अंदाजा लगाया जा रहा है, कि निकाय चुनाव में वसीम कुरैशी भारतीय जनता पार्टी से चेयरमैन पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस खबर से चेयरमैन बनने का ख्वाब देख रहे दावेदारों की नींदें वसीम कुरेशी ने उड़ा दी है। वसीम कुरैशी हमेशा यह कहते हैं, कि मैं नजीबाबाद के लिए कुछ नया करना चाहता हूं। कुछ देना चाहता हूं। यह उनके दिल की तमन्ना है। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की खिदमत की । नजीबाबाद की आवाम को विशेषकर रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी एम्बुलेंस देने का बड़ा काम करने जा हैं। यह सेवा शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। वह नजीबाबाद में एक स्कूल और अस्पताल भी देना चाहते है। ताकि नगर की जनता को परेशान न हो ना पड़े। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद से लगभाग एक दर्जन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और दावेदारों ने अपनी मेहनत भी शुरू कर रखी है। लोगों से मुलाकातों का सिलसिला भी जारी है। नजीबाबाद नगर से एक लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अपनी जीत का परचम नहीं लहरा सका वसीम कुरैशी के भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो सकती है और जीत का परचम लहराने में भी कामयाब हो सकते हैं । वसीम कुरैशी ने भी पूरे दमखम के साथ नजीबाबाद की राजनीति में एंट्री की हैं और बहुत कम समय में राजनीति में अपनी पहचान बनाई है । वैसे तो मुस्लिमों में पूर्व चेयरमैन मोज्जम खां , हाजी मौहम्मद फैसल , हाजी नौशाद अख्तर सैफी, इंजीनियर मोज्जम खां, अब्दुल्ला गुलजार, वसीम एड , फरहान खान, मुनव्वर राईन आदि चेयरमैन पद की दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर उम्मीदवार सपा के सिंबल को हासिल करना चाहते हैं । अब देखना यह है कि सियासी ऊंट किस करवट बैठता है!
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट!

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button