खबरों की खबरउत्तरप्रदेश

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अयोध्या:——–
शारदा सहायक नहर मे बने ठोकर पर बहकर जा रहे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे मचा हड़कंप
मनोज तिवारी-
अयोध्या जनपद के थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरौली गाॅव स्थित नहर मे बने ठोकर पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बहता देख ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया है, पुलिस ने बताया की ग्रामीणों का कहना है की मृतक को झटका ( मिर्गी ) की बीमारी थी अब व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है या किसी और कारण से इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी, मौके पर पहुॅचे लोगों व परिजनों ने मृतक व्यक्ति की पहचान रुदौली कोतवाली के ग्राम विकावल निवासी तिलकराम लोधी पुत्र छेदी लाल लोधी उम्र करीब 60 वर्ष के रुप मे की, पुलिस के अनुसार मृतक अपने घर से तीन दिन पूर्व से गायब था फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button