उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड सचिवालय में करीब डेढ़ महीने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल की बैठक कल शाम 5:00 बजे शुरू होगी, बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन, उद्योग, राजस्व, खाद्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित विषय पर निर्णय होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर इंतजार है कि आखिर कोन कोन फैसलों पर मोहर लगती है।

साथ ही साथ मंत्रिमंडल की बैठकों में धामी सरकार की ओर से UCC के लिए ड्राफ्ट कमेटी का गठन के अलावा कोई बड़े फैसले पर मंथन नही हो पाया है क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल की लगातार कई बैठकें हो चुकी थी। अब धामी सरकार की होने वाली बैठक में सबको इंतजार है आखिरकार कौन-कौन से महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर धामी सरकार की मंत्रिमंडल में मुहर लगती है। लिहाजा मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में नई शिक्षा नीति, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और कई विभागों की नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

उत्तराखंड देहरादून
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button