करनाल-हरियाणा

उपायुक्त अनीश यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रबंधों का लिया जायजा,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी

उपायुक्त अनीश यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रबंधों का लिया जायजा,

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा प्रत्येक सरकारी भवन पर संबंधित विभाग तिरंगा लगाना करें सुनिश्चित, हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाएं।

13 से 15 अगस्त तक जिला में ४ लाख से अधिक घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा।

करनाल 22 जुलाई, उपायुक्त अनीश यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 13 से 15 अगस्त तक करीब ४ लाख घरों पर तिरंगा फहराने की योजना है। इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने सरकारी कार्यालयों, भवनों पर बड़ा तिरंगा झंडा लगाएंगे। इसके लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू करें।
उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे आजादी की ७५वीं वर्षगांठ को अन्य तीज-त्यौहारों की तरह एक उत्सव के रूप में मनाएं। इस उत्सव को मनाने के लिए देशभक्ति का एक माहौल तैयार किया जाए, आजादी के इस जश्र में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग १३ से १५ अगस्त तक हर-घर तिरंगा फहराएं। इस कार्य में सभी विभागों के अधिकारी भरपूर सहयोग दें तथा आम लोगों की जागरूकता के लिए गतिविधियों को बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा सरकारी भवनों, औद्योगिक इकाईयों, पंचायत भवन, सामुदायिक केन्द्रों, अस्पतालों, सामाजिक धार्मिक व राजनैतिक संगठनों के भवनों पर भी तिरंगा फहराएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियों पर बल दें और जो भी गतिविधियां आयोजित की जाएं उन्हें सरकार के पोर्टल पर अपलोड करते रहें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सुझाव दिया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पीटीएम मीटिंग, प्रार्थना सभा में इस विषय पर बच्चों को जागरूक करें और हर-घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों से रंगोली, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर की तैयारी भी करवाएं और इन्हें सभी विभागों में शेयर करते रहें ताकि अन्य विभाग भी अपनी जागरूकता गतिविधियों में शामिल कर सकें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा, सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास, जिला औद्योगिक केन्द्र की संयुक्त निदेशक क्षितिज, मार्केटिंक बोर्ड से डीएमईओ ईश्वर राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button