दुर्लभ कछुओं की तस्करी करने वाले को किया गिरफ्तार उधम सिंह नगर पुलिस ने

दुर्लभ कछुओं की तस्करी करने वाले को किया गिरफ्तार उधम सिंह नगर पुलिस ने
दुर्लभ प्रजाति के 09 कछुए बरामद।
01 तस्कर को किया गिरफ्तार।
एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2000 रुपये ईनाम की घोषणा।
सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध जीव जंतुओं की तस्करी के कारोबार को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक- 20/07/2022 को थाना बाजपुर पुलिस द्वारा बाजार घाट कच्चे रास्ते सुल्तानपुर पट्टी अरुण पुत्र जमूना दास निवासी बूधबजार टांडा बंजारा चौकी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष को दुर्लभ प्रजाती के छोटे बड़े कुल 09 कछुओ के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुध अभियोग अन्तर्गत धारा 2,9, 39, 44, 44 (a), 49, 51 वन सरक्षण अधिनियम 1972 पंजीकृत किया जा रहा है।
जनपद उधम सिंह नगर
आईरा वार्ता राजेश सिंघल






