समीक्षा बैठक में लगे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे,पार्टी को मिली नई ऊर्जा: अध्यक्ष जावेद मलिक
Bijnor-Rajesh singhal

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की समीक्षा बैठक में लगे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,जिंदाबाद के नारे,पार्टी को मिली नई ऊर्जा: अध्यक्ष जावेद मलिक
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की समीक्षा बैठक दिन बृहस्पतिवार की शाम को भाजपा मेरठ कार्यालय पर हुई हैं समीक्षा बैठक में पश्चिम क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मोहित बेनीवाल जी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुये।इस अवसर पश्चिम क्षेत्र के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्षों एवं महामंत्री और सह संयोजक आदि ने समीक्षा बैठक में भाग लिया। जिसमे आगामी कार्यक्रम विषय पर चर्चा की गई साथ ही मिशन 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने का आह्वान किया है अपना लक्ष्य निर्धारित करें हमें उस लक्ष्य तक पहुंचना है और फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर माननीय नरेंद्र मोदी जी को दोबारा बैठाना है यह प्रण कर ले भाजपा पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर के चली हैं बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल ने आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया हैं समीक्षा बैठक में दर्जनों से ऊपर कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुये।
मेरठ
आईरा वार्ता राजेश सिंघल




























