उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

हज यात्रियों के लिए इस बार हज यात्रा हुई महंगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हज यात्रियों के लिए इस बार हज यात्रा हुई महंगी

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के प्रदेश के हज यात्रियों को इस बार हज की यात्रा सन 2019 की तुलना में इस बार महंगी होगी बिजनौर जिले से इस बार 301हज यात्री हज पर जा रहे हैं वही उत्तर प्रदेश से ये संख्या 8596 हैं जबकि हिंदुस्तान से लगभग 80 हजार हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले उत्तरी भारत के राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली पश्चिम उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 3,88,800 रूपए तय किए हैं जबकि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए लखनऊ एयरपोर्ट से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 390350 रूपए तय किए हैं और गुवाहाटी एयरपोर्ट से जाने वाले हज यात्रियों के लिए सबसे महंगी हज यात्रा 439500 रूपए की होगी जबकि जम्मू कश्मीर के हज यात्रियो के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट से जाने वालो के लिए 423000 रूपए चुकाने होंगे भारत के सऊदी अरब में हज मिशन के अनुसार इस बार सभी भारतीय हज यात्री मक्का शहर के अजीजिया में कयाम करेगे इस बार ग्रीन जोन को खत्म कर दिया गया है हज यात्रियों के लिए इस बार अजीजिया में बेहतरीन बिल्डिंगों में इंतजाम किया गया हैं तथा अजीजिया से हरम शरीफ तक लाने ले जाने के लिए नई बसों का इंतजाम किया गया है पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भारत के हज यात्रियों के लिए अधिक सुविधा रहेगी इसलिए हज यात्रा पिछले वर्षों की पिछले वर्ष की तुलना में अधिक महंगी है उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खादिमूल हुज्जाज द्वारा हाजियों की तरबियत के लिए तरबियत कैंप का आयोजन किया जा रहा है बिजनौर में हाजी अय्यूब डॉक्टर जमील आसिफ़ चांद हाजी दानिश मुहम्मद इमरान अहमद खिजर जैनब अय्यूब नाज रिजवी हाजियो को ट्रेनिंग दे रहे हैं जल्दी ही हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेक्सिनेशन किया जायेगा उसकी भी तैयारी जोरों पर है सूत्रों की माने तो हज यात्रियों की भारत से पहली उड़ान 4 जून 2022 से होगी पिछले दो वर्षो से कोरोना की वजह से हज यात्रा नहीं हो पाई थी इस बार हज पर जाने वाले हाजियों के चेहरे खिले हुए हैं

आईरा वार्ता के लिए किरतपुर से विवेक अग्रवाल की रिपोर्ट

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button