खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सबील-ए- हुसैनी व खिदमती कैंप का उद्घाटन चेयर पर्सन पति मोअज्जम खां ने किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सबील-ए- हुसैनी व खिदमती कैंप का उद्घाटन चेयर पर्सन पति मोअज्जम खां ने किया

नजीबाबाद- शिया कम्युनिटी जिला बिजनौर के तत्वावधान मैं नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर देश के कोने कोने से दरगाह ए आलिया नजफ-ए- हिंद. जोगीपुरा आने वाले जायरीनाें की खिदमत को अंजाम देने के लिए सबील-ए- हुसैनी व खिदमती कैंप का उद्घाटन नगर पालिका परिषद, नजीबाबाद की चेयर पर्सन पति मोअज्जम खां, स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह व रेलवे पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुभाष तोमर ने संयुक्त रुप से किया। ज्ञात हो कि दरगाह पर हर साल आयोजित होने वाली इन सालाना मजलिसाें देश विदेश से भी मौला अली की दरगाह पर जियारत के लिए लाखों की संख्या में अकीदतमंद आते हैं, जिनके पानी और ठहरने की व्यवस्था इस कैंप के जरिए जिला बिजनौर के शिया हजरात मिलजुल कर करते हैं। इस कैंप के आयोजन में मोजिज़ अब्बास ( शब्लू), अली रजा एलआईसी, जाफर हसनैन (गुड्डू), जमाल अब्बास, कल्बे अब्बास एडवोकेट, साबिर रजा, इसरार हैदर, का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर फिरोज हैदर रियाद हैदर, उरूज जैदी, बाकर हसनैन, रूहुल हसनैन और मौलाना जीशान हैदर रिजवी मौजूद थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button