महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक-डॉ तारिक ज़की!

महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक-डॉ तारिक ज़की।
बेंगलुरू- वर्ल्ड अक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट -(WAOHR-INDIA) के आफिस का शुभारंभ आईरा न्यूज़ मीडिया सेंटर, महालष्मी ले आउट बेंगलुरु में संस्था के फाउंडर, जनरल सेक्रेटरी आईरा चैयरमैन डॉ तारिक ज़की व नेशनल सेक्रेटरी डॉ परशुराम ,नेशनल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी रवि कुमार,नेशनल डायरेक्टर वीमेन सेल अमला मैरी,व संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी अंजुम तारिक़ ज़की,कांग्रेस नेता बेंगलुरु सेंट्रल की अध्यक्ष सलमा ताज,वर्ल्ड फेम एस्ट्रोलॉजर डॉ एटलांटा काशहयप, द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घटान किया गया।
इस अवसर पर चीफ गेस्ट संस्था के फाउंडर, जनरल सेक्रेटरी आईरा चैयरमैन डॉ तारिक ज़की ने दीप प्रज्वलित कर सभी आये मेहमानों को धन्यवाद देते हुए संस्था के बारे मे बताया और कहा कि आज के समय मे सभी लोगो को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है डॉ ज़की ने खासतौर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया
इस अवसर पर नेशनल ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ रवि कुमार ने सभी लोगो को ह्यूमन राइट के बारे मे बताते हुए सभी लोगो से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
वही नेशनल सेक्रेटरी डॉ परशुराम ने बताया कि कर्णाटक के लोगो की न्याय और उनके हुक़ूक़ की लड़ाई के लिए वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राहट्स संस्था सदैव उनके साथ है डॉ परशुराम ने बताया कि जल्द ही सभी जिलों में संस्था के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर पीड़ित लोगों को न्याय और उनके हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ न्याय दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर नेशनल डायरेक्टर वीमेन सेल (waohr) व जे एम जे ट्रस्ट की चैयरमैन अमला मैरी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को घर घर जाकर महिलाओ को उनको अधिकारों के बारे मे जागरूक करने का कार्य संस्था के सभी पदाधिकरी करेंगे।
वही कांग्रेस नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सलमा ताज ने संस्था द्वारा अब तक किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला
वरिष्ठ समाज सेवी सलमा ताज ने सभी लोगो से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
बॉम्बे से आई वर्ल्ड फेम एस्ट्रोलॉजर डॉ एटलांटा काशहयप ने ह्यूमन राहट्स के 30 आर्टिकलो पर प्रकाश डाला डॉ एटलांटा काशहयप ने सभी लोगो से अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी अंजुम ज़की ने सभी लोगो का आभार व्यक्त कर बताया कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य संस्था करेगी ताकि सभी जरूरत मंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शिमोगा से संस्था के स्टेट डायरेक्टर मॉनिटरी सेल डॉ महादेव पास्टर, बेलगाम से आये स्टेट डायरेक्टर सोसाइटी डेवेलोपमेन्ट ,बी अली मुल्ला, स्टेट डायरेक्टर आर टी आई टिप्पएसवामी ,स्टेट वर्किंग डायरेक्टर अलेक्स, संस्था के वोलीनतीर ,विनय कुमार, विजय कुमार,आदि सभी लोग उपस्थिति रहे।



























