AIRA NEWS NETWORK – अंम्बेहटा चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसको लेकर पुलिस तुरंत सहारनपुर अस्पताल पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हायर सेंटर में पहुंचने के बाद अंम्बेहटा चौकी इंचार्ज क्षतिज कुमार व सिपाहियों राहुल राणा, ब्रजवीर राणा ने अपना रक्त देकर घायल संजय शर्मा की जान बचाई जहां एक तरफ पुलिस को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता परंतु पुलिस दिन रात जनता की सेवा के लिए लगी रहती है
पुलिस कर्मियों द्वारा एक जीवन बचाने के लिए रक्त भी दिया जिससे एक जिंदगी बच गई
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















