उत्तरप्रदेश
Trending

बदायूँ में विद्यालय में खराब खाना खाने से सभी छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बदायूँ के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में रह रहीं छात्राओं की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। माना जा रहा है कि छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं। मामले की जानकारी पर सभी को सीएचसी लाया गया, यहां से आठ छात्राओं को दातागंज सीएचसी रेफर किया गया है। जबकि बाकी की छात्राओं का इलाज चल रहा है। एसडीएम दातागंज समेत जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। 

वही सूचना पाते ही विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के पुत्र एवं ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया ने सी एच सी समरेर पहुंच कर बच्चों से वार्तालाप कर उनका हाल जाना साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजन्म को कड़ी फटकार लगाई एवं बदायूँ तेजतर्रार अधिकारी एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया से फोन से वार्तालाप कर सम्बंधित के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही करने को कहा तो वही ए डी एम प्रशासन ऋतु पुनिया ने सीएचसी में मौजूद तहसीलदार दातागंज विनीत कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों एवं उनके परिजनों के वियानो को नोट करें मैं भी तत्काल पहुँच रही हूं।

बदायूँ के दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा समरेर में स्थित इस आवासीय विद्यालय में रह रहीं छात्राएं शनिवार शाम तक ठीकठाक थीं। जबकि आधी रात को उन्हें पेटदर्द, बदहजमी और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई। एक के बाद एक बच्चियों की हालत बिगड़ते देख स्टाफ भी सहम गया और आनन-फानन में सभी की सीएचसी लाया गया। 

32 बच्चियों की बिगड़ी हालत:

एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि के मुताबिक लगभग 32 छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। इनमें छह को दातागंज सीएचसी भेजा गया। जबकि बाकी का इलाज करके उनकी तबीयत ठीक कर ली गई। मौजूदा वक्त में सभी छात्राओं की हालत सामान्य है। 

लौकी के साथ बनी थी दाल :

बताया जाता है कि स्कूल में शनिवार रात छात्राओं के लिए लौकी-आलू की सब्जी के अलावा अरहर की दाल व चावल बनाए गए थे। छात्राओं ने यह भोजन किया और अपने-अपने कमरों में जाकर सो गईं। जबकि बाद में देर रात इनकी हालत बिगड़ गई।

वहीं छात्राओं ने बताया के विद्यालय के अंदर हमारे लिए समय से खाना नहीं दिया जाता है और जो खाना हमको मिलता है वह सब से ही ज्यादा खराब होता है कई बार खाने में सुंडी भी निकली हैं और सबसे ज्यादा खराब खाना हम सभी छात्राओं के लिए किया जाता है बीती रात हमारे लिए अरहर की दाल लौकी की सब्जी और आलू की सब्जी बना कर दी गई थी वह बिल्कुल भी सही नहीं थी और कल भी थी जिसको खाकर हम सब की तबीयत खराब हो गई और हमारे परिजनों को इसकी बिल्कुल भी सूचना नहीं दी गई।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button