उत्तरप्रदेश
Trending

नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये – अधिशासी अधिकारी नगीना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – रमज़ान व नवरात्रों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नगीना अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों व स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज रॉय वर्मा को निर्देशित करते हुये कहा है कि वह नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये नगर में कहीं भी गंदगी नज़र न आये। नालियों की तलछट सफाई कराई जाये कही कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा है कि रमज़ान व नवरात्रों के मद्देनजर नगर में पेयजल व्यवस्था समय अनुसार उपलब्ध कराई जायेगी । साथ ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी जांच कर उनकी खामियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा से भी कहा है कि वह सफाई व्यवस्था पर पूर्ण रुप से ध्यान देकर नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये। नगर के किसी भी छोर पर कहीं कोई कमी न हो।

गली मुहल्लों की खराब व बंद स्ट्रीट लाइट भी ठीक की जा रही है। नवरात्र और रमजान के मद्देनजर समय पर जलापूर्ति की जाएगी। चेयर पर्सन ताहिरा खलील के प्रतिनिधि के तौर पर उनके पुत्र शाहनवाज खलील ने कहा है कि त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक होते हैं। दोनों त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नगीना की ओर से सफाई व्यवस्था लाइट व्यवस्था आदि कोऔर अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि नगर में आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा दिया जाए व आपस में प्रेम के साथ त्योहारों को मना कर अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस करें। इस मौके पर उनके साथ सभासद डॉ मुअज्जम रियाजी, ठेकेदार हाफिज हुसैन, शहरोज़ खलील, वरिष्ठ लिपिक मदन पाल सिंह, तलक अहमद आदि मौजूद रहे।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button