
AIRA NEWS NETWORK – समय और धैर्य पुलिस ने रखा और उसका परिणाम भी सुखद रहा एक कहावत है मुलजिम चाहे पाताल में भी छुप जाए पुलिस उसे वहां से भी निकाल लाती है इस घटना में भी यही हुआ आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई, पिथौरागढ एक व्यक्ति से गैस एजेंसी में डीलरशिप देने के नाम पर ठगी की गई थी। जिसके बाद ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस गिरफ्तार कर लिया
लंबे समय से चल रहा था फरार-
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर 2021 में सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने जाजरदेवल थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें गैस एजेंसी में डीलरशिप देने का ऑफर दिया। इसके एवज में उसने एक लाख 68 हजार 300 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवाए। कुछ समय बाद उसने सुनील से संपर्क करना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने के बाद सुनील पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बीते डेढ़ साल से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी-
जिसके बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बिहार के गया से हिरासत में लिया है,
गिरफ्तार करने वाली टीम मैं शामिल रहे:
टीम में साइबर सैल प्रभारी प्रियका इजराल, कांस्टेबल राजकुमार, संजीत राणा, विपिन ओली, मनोज कुमार, गीता पवार शामिल रहे
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















