चैत्र नवरात्रि में बिजनौर के चामुंडा धाम माता के मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर चैत्र नवरात्रि पर चामुंडा धाम माता के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. कहते हैं कि मां के दरबार में जो भी मुराद मांगो वो पूरी होती है. नवरात्रि पर इस मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. यही वजह है कि नवरात्रि के हर दिन यहां भक्तों का बड़ा जन सैलाब देखने को मिलता है. वही बात करें प्रशासन की तो प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं वहीं पुलिस की व्यवस्था भी चाक-चौबंद बनी हुई है और महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी श्रद्धालुओं को ना
बिजनौर के बीचो बीच मां चामुंडा देवी के मंदिर पर मुराद मांगने दूर-दराज से लोग आते हैं. अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगते हैं, माँ सबकी मनोकामना पूरी करती है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भीड़ माता के दरबार में उमड़ पड़ी है. इस मंदिर यहां पर माता के प्रति लोगों की आस्था है. नवरात्रि पर अधिक भीड़ होती है. सुबोध बताते हैं कि बिजनौर के मोहल्ला जाटान में स्थित चामुंडा देवी का मंदिर लगभग 100 सल पुराना है


















