शहर कोतवाली थानाप्रभारी आनंद देव मिश्रा के कुशलमार्ग निर्देशन टीम को मिली बड़ी कामयाबी

मुज़फ्फरनगर – शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम के द्वारा सराहनीय कारनामों को लगातार अंजाम देने का काम किया है। रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी सख्त लहजे में कह चुके हैं कि अपराधी अगर अपराध को बढ़ावा देगा तो उसकी खेर नही ओर सीधा जेल की सीखचों के पीछे होगा।अखिल चौधरी एक तेजतर्रार चौकी प्रभारियों में माने जाते हैं और अपराधियों पर निगाहें बनाकर उनको जेल की रोटी खाने पर विवश रखें हुए हैं।
आज भी शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के कुशलमार्ग मार्गदर्शन में एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 996 कट्टे सिलिकॉन व एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं पकड़े गये 996 सिलिकॉन के कट्टो की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है यह शहर कोतवाली पुलिस की एक बड़ी सफलता ही कही जायेगी।
रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने पुलिस टीम को साथ लेकर चैकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर जस्सी ढाबा मुजफ्फरनगर देवबंद रोड से अभियुक्त मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मुनगर मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर को मय चोरी की एक मोटरसाईकिल स्पलेण्डर पर एक बैग में लोहे के टुकडेनुमा करीब १२ किलो (फेरो सिलिकॉन) सहित गिरफ्तार किया गया
उसकी निशादेही रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर के पास गोदाम से शेष बचा ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन बरामद किया गया तथा अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं व मेरे दो अन्य साथी संजय व सर्वेश दिनांक ११.०३.२०२२ को जिला अलीपुरद्वारा पश्चिम बंगाल से एक ट्रक में एक हजार कट्टे वजन करीब ४० टन को लेकर दिल्ली डिलीवर करने के लिए चले थे रास्ते में हमारी नीयत बदल गई और हमने इस माल को चोरी करके मुजफ्फरनगर ले आये कुछ रास्ते में हमने चलते फिरते कबाड़ियो जिससे हमारा खर्चा चलता रहा बाकी ९९७ कट्टे हमने रामपुर तिराहे के पास एक गोदाम में उतार दिये।
मेरे दोनों साथी ट्रक लेकर चले गये मैं थोड़ा-थोडा माल रोज कबाडियों की दुकान पर बेचने के मकसद से नमूना दिखाने ले जाता हूँ। इतनी बड़ी तादात में कोई माल खरीदने वाला नहीं मिला। मो०सा० को सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह मो०सा० मैने २० दिन पहले सर्कुलर रोड मुनगर से चोरी की थी। उक्त माल के सम्बन्ध में थाना जयगांव जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर है। जिसके कब्जे से ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन कीमत लगभग ८० लाख ०२- एक मो०सा० स्पलेण्डर प्ल रंग काला बिना नंबर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ०नि० अखिल चैधरी, हे०का० रोहताश, का० मौ० अलीम, कां० सचिन तेवतिया शामिल रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















