महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत के बाजारों समेत ग्रामीण इलाकों में अवैध गांजा और स्मैक का काला गोरखधंधा पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से फल फूल रहा है। क्षेत्र में हो रहे अवैध गाजे तथा स्मैक के गोरखधंधे से कोई मतलब नहीं रह गया है।
गांजे और स्मैक की लत में आए युवाओं की जिंदगी बर्बाद होती जा रही है। नशे की लत में आए नशेडिओं के पास पैसा ना होने पर नशा करने के लिए चोरी, डकैती, छिनैती जैसी घटना को अंजाम देकर अपना मंसूबा पूरा किया जाता है।
लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में सफलता नहीं प्राप्त कर पाई है। वहीं बीते दिनों अज्ञात आपराधिक प्रवृत्त के लोगो ने युवक को रास्ते में मारकर मृत अवस्था में छोड़ दिया था। इस मामले में भी अभी महरुआ पुलिस के खाली हैं।
महरुआ पुलिस सुरक्षा के लिए लाख दावे कर ले लेकिन क्षेत्र के आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। जबकि महरुआ थानाध्यक्ष ड्यूटी चेक करने दूसरे थाना क्षेत्रों में जाया करते हैं लेकिन अपने ही क्षेत्र में लगातार हो रहे अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए नाकाम साबित हो रहे है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसापुर, पाहितीपुर, सुखारी गंज, नसीरपुर, रामपुर नोन्सिला, महरुआ कस्बा, राम बाबा, कटारिया,गिरदावर नगर आदि बाजारों समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में अवैध गाँजे व स्मैक का गोरखधंधा किया जा रहा है।


















