AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर एक कहावत है पुलिस के हाथ बहूत लम्बे होते हैं और अपराधी कितना ही चालाक क्यों ना हो आखिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता हैं।ऐसे ही शानदार कानून व्यवस्था को अमलीजामा पहनाते हुए शातिर अपराधियों की नाक में नकेल कसते हुए नजर आ रहें हैं किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम।
आज भी किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम के द्वारा कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध असलाह भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।चौकी प्रभारी किदवईनगर रविन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मछली बाजार ए0टू0जेड0 रोड के पास से अभियुक्त शाहआलम पुत्र कफिल निवासी म0न0-196/86 रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर को मय नाजायज तमन्जा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
अभियुक्त समीर पुत्र अन्सार जैदी नि0 रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर मय नाजायज चाकू व तीसरी सफलता में अब्बास जैदी पुत्र मन्जर जैदी नि0 खाली मूल आमबिया मस्जिद के पास द0 कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर को मय नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया हैं जिसके सम्बन्ध मे अ0स0-164/22 धारा-3/25 आर्मस एक्ट बनाम- शाहआलम व अ0स0-165/22 धारा-4/25 आर्मस एक्ट बनाम- समीर व अ0स0-166/22 धारा-4/25 आर्मस एक्ट बनाम अब्बास जैदी हैं
मुजफ्फरनगर पुलिस सभी आम जनमानस से अनुरोध करती है अगर आपके पास किसी भी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें या नशे के कारोबार की कहीं जानकारी हो या आपके आसपास कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति आकर रह रहा हो तो उसकी सूचना आकर अपनी मुजफ्फरनगर पुलिस को दें आपका नाम और पहचान पूर्णता है गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अपनी पुलिस का सहयोग करें और एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















