AIRA NEWS NETWORK – एमजी मोटर (MG Moto) ने ग्राहकों के लिए नई कार खरीदने वालों के लिए वन-स्टॉप कार फाइनेंस पोर्टल एमजी ई-पे (MG e-Pay) लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह पोर्टल कार खरीदने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन जल्द से जल्द लोन उपलब्ध कारएगा. इस नए पोर्टल के साथ एमजी मोटर इंडिया ने कार खरीदने के अनुभव को लगभग पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है.
MG Motor ने e-Pay के तहत तत्काल फाइनेसिंग के लिए ICICI Bank, HDFC Bank,, Kotak Mahindra Prime और Axis Bank के साथ करार किया है.
MG e-Pay पोर्टल पर ग्राहक एमजी कारों को ऑनलाइन या नजदीकी एमजी डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक सस्ती ब्याज दर और एफोर्डेबल EMI पर बैंकों से प्री-एप्रूव्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं. ग्राहक रियल टाइम में लोन एप्रूवल की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे. इस पर पोर्टल कार खरीदने की प्रक्रिया को केवल पांच क्लिक और सात चरणों में पूरा किया जा सकेगा.
इससे पहले, MG Motor India ने अपना वर्चुअल शोरूम लॉन्च किया था, जो एक बटन के क्लिक पर कार खरीदने का अनुभव प्रदान करता है. MG eXpert एक ग्राहक को एक नई कार का समग्र डिजिटल अनुभव प्राप्त करने की अनुमति देता है. एमजी मोटर वर्तमान में पांच मॉडल पेश करती है, जिसमें Hector, Hector Plus, Astor, Gloster और इलेक्ट्रिक SUV ZS EV शामिल हैं. कार निर्माता ने हाल ही में ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था. कार निर्माता ने बाद में भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की भी योजना बनाई है.

















