चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

हफ्ते में तीसरी बार 80 पैसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें अब कितना महंगा हुआ तेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन राहत देने के बाद शुक्रवार को फिर पेट्रोल-डीजल कीमतों में बड़ा इजाफा किया है. इस सप्‍ताह तीसरी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल के रेट में 80 पैसे का इजाफा किया है, जबकि डीजल भी इतना ही महंगा हो गया है. तीन बार के इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमतों में 2.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. इससे पहले 137 दिनों तक कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था, जबकि इस दौरान क्रूड के रेट करी 45 फीसदी महंगे हो चुके हैं.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:

  • – दिल्ली पेट्रोल 97.81 रुपये और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर
  • – मुंबई पेट्रोल 112.51 रुपये और डीजल 96.70 रुपये प्रति लीटर
  • – चेन्नई पेट्रोल 103.71 रुपये और डीजल 93.75 रुपये प्रति लीटर
  • – कोलकाता पेट्रोल 107.18 रुपये और डीजल 92.22 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए रेट जारी:

  • – नोएडा में पेट्रोल 102.44 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • – लखनऊ में पेट्रोल 97.67 रुपये और डीजल 89.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.98 रुपये और डीजल 79.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट:

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा रेट:

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button